Bikaner Live

सतरंगी सप्ताह: जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी मतदान की रंगोली, निकाला महिला मार्चपब्लिक पार्क में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, बुधवार को होगा समापन


बीकानेर, 21 नवंबर। मतदाता जागरूकता के सतरंगी सप्ताह के छठे दिन मंगलवार को जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला रंगोली और महिला मार्च कार्यक्रम हुए। जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। जहां ऑरेंज कलर थीम तथा ‘वोट करूंगी तभी तो बढूंगी’ स्लोगन के साथ महिलाओं द्वारा शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। इस दौरान महिला मार्च भी निकल गया। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी नित्या के. ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की धुरी होती हैं। महिलाओं द्वारा मतदान की पहल की जाए, जिससे परिवार का प्रत्येक सदस्य अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित हो। उन्होंने कहा कि सतरंगी सप्ताह के दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों तक पहुंचकर मतदान के लिए के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!