Bikaner Live

संभागीय आयुक्त ने मतदान दल रवानगी स्थल का लिया जायजा


बीकानेर, 24 नवंबर। संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ने शुक्रवार को राजकीय डूंगर महाविद्यालय तथा राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से रवाना हुए मतदान दल कर्मियों की हौसला अफजाई की।
उन्होंने कहा कि मतदाता निष्पक्ष और भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें, इसके मद्देनजर मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रत्येक कर्मचारी निर्वाचन से नियमों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित करें। किसी प्रकार की परेशानी हो तो तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें प्रत्येक मतदाता पूर्ण उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभा सकें, इसके लिए जिले के 1640 मतदान केंद्रों पर मतदान से जुड़ी सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने महिला और दिव्यांग मतदान कर्मियों से बातचीत की और उनकी हौसला अफजाई की।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post