Bikaner Live

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या:सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली

जयपुर
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाईं। फिर भाग निकले। गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, श्याम नगर जनपथ पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान स्कूटी पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने गोगामेड़ी पर दो राउंड फायर किए। सूचना पर श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची।

बीकानेर । राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद रेंज आईजी ओमप्रकाश ने संभाग के सभी जिलो में ए श्रेणी की नाकेबंदी कराई
बीकानेर,राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में राजपूत समाज के आक्रोश को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है। प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था को बनाये रखने के लिए डीजीपी के निर्देश पर सभी संभागों व जिलों में पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने संभाग के सभी जिलो में ए श्रेणी की नाकेबंदी करने निर्देश दिए है। इस आदेश के अनुसार रेंज के सभी डीवाईएसपी व थानाधिकारी फील्ड में रहेंगे। श्रीगंगानगर चौराहे पर पुलिस अधिकारी, जवान हर वाहन की सघन तलाशी ले रहे है। गोगामेड़ी के हत्यारे जिस स्कूटी पर सवार होकर फरार हुए उस स्कूटी पर भी नजर बनाये रखने की हिदायत दी गई है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!