Bikaner Live

स्वर्णकार समाज का एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या

बीकानेर से दुखद: खबर
स्वर्णकार समाज का एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या
परिवार के 4 लोगों ने लगाई फांसी और एक जने ने खाया विषात्त्क
SP तेजस्वनी गौतम पहुँची मौके पर

*एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या*

बीकानेर शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में एक परिवार की मुखिया ने अपने परिवार सहित आत्महत्या कर ली है। जिसके चलते क्षेत्र में सनसनी फैल गई है ।जानकारी मिली है कि अंतोदय नगर निवासी हनुमान सोनी अपनी पत्नी विमला ओर तीन बच्चों ऋषि,मोनू ओर गुड्डू को फांसी के फंदे पर लटका कर खुद जहर खा लिया बताया जा रहा है कि हनुमान सोनी पिछले 8 साल से अंत्योदय नगर में एक किराए के मकान पर रहता था उसने गुरुवार देर शाम यह खौफनाक कदम उठाया घटना की जानकारी मिलने के बाद आईजी ओम प्रकाश एसपी तेजस्विनी गौतम अतिरिक्त पुलिस दीपक शर्मा सहित थाना अधिकारी व पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा शवों को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है।

*बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, मामले की जांच में जुटी पुलिस*
*14 दिसम्बर गुरुवार 2023*

*बीकानेर:* राजस्थान के बीकानेर जिले के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र से एक ही परिवार के पांच लोगों के खुदकुशी का मामला सामने आया है. सुसाइड करने वालों में पति-पत्नी के साथ ही उनके तीन बच्चे शामिल हैं. घटना की सूचना के बाद मौके पर एसपी तेजस्विनी गौतम के साथ ही स्थानीय थाना पुलिस पहुंची है. साथ ही जांच के लिए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है. वहीं, इस घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि मृतकों में पति-पत्नी के अलावा उनके दो बच्चे और एक बच्ची शामिल है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. वहीं, एफएसएल टीम के साथ ही डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है.

*एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी:* बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से त्रस्त था. ऐसे में परिवार ने यह खौफनाक कदम उठाया. यह घटना मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र के अंत्योदय नगर की है, जहां परिवार बस्ती इलाके में रहता था. सीओ सिटी हिमांशु ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

https://youtu.be/eVuLpcz_dH0?si=j29vJlWTKfpouxto

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post