Bikaner Live

गौ एम्बूलेंस व उपकरणों का हुआ लोकार्पणगौसेवा और गौरक्षा करने वाले पर बरसती है ईश्वर की कृपा : श्रीसरजूदासजी महाराज


बीकानेर/ कालू । श्री गौसेवार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट सुंदरकांड मंडली कालू द्वारा गौ एम्बूलेंस व उपकरणों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज का सान्निध्य रहा। महामंडलेश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि गौसेवा एवं गौरक्षा में जो भी व्यक्ति आगे बढ़कर कार्य करता है तो समझ लीजिए उस व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा है और वह सद्मार्ग पर चल रहा है। विशेष रूप से यदि कोई निराश्रित गौवंश की सेवा कर रहा है तो उसे जीवन में कभी असफलता का मुख नहीं देखना पड़ता। लोकार्पण से पहले रामनाम संकीर्तन एवं भजनों का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम सरपंच, समिति के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी व ग्रामीणों ने महामंडलेश्वरजी के दर्शन किए तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!