Bikaner Live

एक ही परिवार के पांच लोगों ने किया सुसाइड:कर्ज से परेशान पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत; चार फंदे पर लटके, एक ने जहर खाया

बीकानेर
हनुमान सोनी अपने परिवार के साथ इसी घर में रहता था। अब यहां पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
कर्ज से परेशान एक ही परिवार के 5 लोगों ने सुसाइड कर लिया। मृतकों में पति-पत्नी और 3 बच्चे शामिल हैं। इनमें से 4 का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि एक ने जहर खाकर सुसाइड किया है। मामला बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर इलाके का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुक्ता प्रसाद नगर क्षेत्र के अंत्योदय नगर के रहने वाले हनुमान सोनी, उनकी पत्नी और तीन बच्चों ने गुरुवार दोपहर में सुसाइड कर लिया। माना जा रहा है कि पहले चार लोगों ने फंदे से लटक कर सुसाइड किया। इसके बाद पांचवें ने जहर खाया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम भी मौके पर पहुंची हैं। पांचों शव पीबीएम अस्पताल में रखवाए गए हैं।

मकान मालिक आया तो घरवालों को फोन किया

हनुमान सोनी (45) अपनी पत्नी विमला (40), दो बेटे मोहित(18), ऋषि (16) और एक बेटी गुड़िया (14) के साथ पिछले आठ साल से इसी मकान में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हनुमान सोनी जेवरात में नगीना गढ़ने का काम करता था है और वह आर्थिक तंगी से भी परेशान था।

बताया जा रहा है कि हनुमान सोनी ने अपने परिवार के साथ मिलकर दो दिन पहले ही सुसाइड कर लिया था। गुरुवार को मकान मालिक अनिल रंगा ने किराया के लिए कॉल किया तो हनुमान का नंबर नो रिप्लाई आया। इसके बाद वे किराया लेने घर पहुंचे तो किसी ने गेट नहीं खोला। फिर घर का बरामदा देखा तो वहां दो दिन पुराना अखबार पड़ा था। किसी ने बताया कि दो दिन से दूध वाला भी बिना दूध दिए जा रहा है। इस पर वे अंदर की तरफ गए तो बदबू आने लगी।

इस पर उन्होंने हनुमान सोनी के परिजनों को कॉल किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब मकान का गेट तोड़ा तो पांचों के शव अंदर पड़े थे।

चारों के अलग-अलग कमरों में मिले

घटना की जानकारी के बाद आईजी ओम प्रकाश और एसपी तेजस्विनी गौतम समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पूरे घर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और एफएसएल टीम को बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चारों के शव अलग-अलग कमरों में फंदे पर झुलते हुए मिले। जबकि हनुमान ने जहर खाया था। हालांकि पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हो सकता है पहले सभी को फंदे पर लटकाया गया और इसके बाद हनुमान ने जहर खाया हो।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post