
बीकानेर – सामूहिक आत्महत्या मामला: बंद रहा सर्राफा और स्वर्णकार बाजार, आंसू के बीच एक साथ जलीं 5 चिताएं
बीकानेर में गुरुवार को एक ही परिवार के पांच लोगों द्वारा सामूहिक रूप से सुसाइड करने वाले सभी मृतकों का शुक्रवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया. वहीं शोक जताते हुए स्वर्ण व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे.

सोनारोें की गवाड़, सिटी कोतवाली बाजार, सराफा बाजार तेलीवाड़ा, बंगला नगर ,जस्सूसर गेट, चोपड़ा बाड़ी में स्वर्णकारोंं की दुकानें पूरी तरह बंद रही ।

बीकानेर, एक परिवार के समूहिक रूप से आत्महत्या
करने वालों पांच जनों का आज स्वर्णकार श्मसान गृह में
एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहर में कल देर
शाम मुक्ता प्रसाद थाने इलाके के अंत्योदय नगर में
हनुमान सोनी ने अपने तीन बच्चों और पत्नी सहित
आत्महत्या करने के खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी
फैल गई थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीबीएम
मोर्चरी में रखवाया था। आज सुबह पांचो शवों का
पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया
गया। अंतिम यात्रा में समाज के लोगों की भीड़ उमड़
पड़ी। एक साथ पांच चिताएं जलने पर लोगों की आंखें
नाम हो गई। इस घटना के बाद आज सर्राफा बाजार में
स्वर्णकारों ने अपनी दुकाने भी बंद रखी।














