Bikaner Live

डॉक्टर गुंजन सोनी ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

डॉक्टर गुंजन सोनी ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

दिनांक 15 दिसंबर, बीकानेर। भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 73 वीं पुण्यतिथि पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी ने शुक्रवार को कॉलेज परिसर में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी ने कहा की राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, लौह पुरुष, सरदार वल्लभभाई पटेल का साहस, समर्पण, संघर्ष और त्याग प्रत्येक देशवासी को राष्ट्र की अखंडता के लिए स्वयं को समर्पित करने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श और विचार प्रत्येक भारतीय के हृदय में स्थित हैं।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!