
जैन खेल ओलम्पिक के समापन पर पारितोषिक वितरण
क्रिकेट में फ्रैण्डस क्लब विजेता
बीकानेर 18 दिसम्बर । जैन यूथ क्लब के तत्वाधान में रेलवे स्टेडियम आयोजित तीसरा जैन खेल ओलम्पिक 2023 में रविवार को पारितोषिक वितरण, नवंकार महामंत्र जाप व राष्ट्रज्ञान के साथ संपन्न हुआ। खेल ओलम्पिक के अंतिम दिन रात साढ़े नौ बजे तक क्रिकेट, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस व एथलेटिक्स के फाइनल मुकाबले रोचक व रोमांचक हुए। विजेताओं को वरिष्ठ श्रावक व समाज सेवी विमल डागा, जयचंद लाल डागा, विजय कोचर, रोहित डागा, हंसराज डागा ने पुरस्कृत किया। नवंकार महामंत्र से शुरू हुए पुरस्कार वितरण समारोह में जैन एंथेम भी प्रस्तुत की गई। अतिथियों का स्वागत जैन यूथ क्लब के अध्यक्ष पारस डागा, सचिव विशाल गोलछा व हेमंत सिंघवी आयोजन के महत्व को उजागर किया। उन्होंने संस्थान के दस वर्ष में किए गए सामाजिक, धार्मिक, खेल व अन्य गतिविधियों से अवगत करवाया।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले करीब 750 से अधिक जैन समाज के उम्र ुखिलाड़ियों में 55 ने स्वर्ण, 55 ने ही सिल्वर व 54 कांस्य पदक हासिल किया। क्रिकेट की विजेता व उप विजेता को ट्राफी प्रदान की गई। जैन खेल ओलम्पिक के प्रायोजक वरिष्ठ श्रावक व समाज सेवी विमल डागा, जयचंद लाल डागा, विजय चंद, रोहित मोहित डागा, रामलाल, सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट थे। प्रतियोगिता में एस.एम.एस.दिव्यांग सेवा संस्था पैरा एकेडमी की संचालक मंजू जैन के नेतृत्व में 7 छात्राओं सहित 19 बच्चों ने सभी प्रतियोगिताओं में भागीदारी निभाई। भामाशाहों व अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों के खेल उपकरणों के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
क्रिकेट का फाइनल मुकाबला लेजी लाइन्स व फ्रैण्डस क्लब के बीच हुआ। जिसमें , जैन सुराणा रॉयल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । क्रिकेट में फ्रैण्डस क्लब ने लेजी लॉयन्स को 27 रन हराकर विजयश्री हासिल की। दस ओवर के मैच में विजेता टीम के कप्तान अनुज सेठिया व उप विजेता लेजी लायन के कप्तान अनंत कोचर थे। विजेता टीम के मैन ऑफ द मैच संभव गोलछा थे।















