Bikaner Live

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि). देवकिशन तंवर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त
soni

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि). देवकिशन तंवर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त

बीकानेर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि). नई दिल्ली की पश्चिमी राजस्थान की बैठक वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचन्द गहलोत के मुख्य आतिथ्य व ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज(रजि)नई दिल्ली की पश्चिमी राजस्थान की इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सेवाराम दगदी की अध्यक्षता में पुष्कर स्तिथ होटल चौहान शेरेटन पर आयोजित की गई ।
इस बैठक में आगामी 7 जनवरी 2024 को नासिक महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली रास्ट्रीय कार्यकारणी की त्रैमासिक बैठक के संदर्भ में प्रदेश स्तरीय कार्यकारणी सदस्यों से चर्चा कर सामाजिक जन चेतना हेतु सुझाव मांगे गए ।
इस बैठक में नए सदस्यों को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताराचन्द गहलोत ने संस्था की रिति नीतियों से अवगत करवाकर माली सैनी समाज की पूरे भारत वर्ष में अनेक उपजातियों के बारे में विस्तार से बताकर संस्था के अन्य कार्यों व योगदान पर प्रकाश डाला ।
अध्यक्ष सेवाराम दगदी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी पदाधिकारियों को धरातल पर उतरकर सामाजिक जन चेतना में अधिक अधिक से योगदान देने के लिये आह्वाहन कर नवीन सदस्यता अभियान पर जोर दिया।
पोकरण से आये वरिष्ठ उपाध्यक्ष हंसराज सोलंकी ने विद्यार्थियों हेतु शिक्षा के प्रचार प्रसार पर जोर देकर प्रदेश स्तरीय अभियान चलाकर राजस्थान के समस्त ग्रामीण अंचल में रहने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा लाभ दिलवा कर समाज के युवाओं को अधिक से अधिक प्रशासनिक व राजकीय सेवाओं में आगे लाने का आह्वान किया ।
उपाध्यक्ष पुखराज दगदी ने राजनीति में समाज के प्रतिनिधत्व को बढ़ाने की मांग की ।
महिला प्रदेश अध्यक्ष बीना टांक(पार्षद) ने अपनी कार्यकारणी का परिचय करवाकर महिलाओं को सामाजिक जनचेतना में आगे आकर संगठन की मुख्य धारा से जुड़ने का आह्वान कर हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर संरक्षक मंडल सदस्य व पूर्व महिला अध्यक्ष गीता सोलंकी ने महिलाओं को आगे आकर सामाजिक व राजनीतिक जीवन मे आगे बढ़ने का आह्वान किया ।
युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अजय सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि युवा समाज व देश का भविष्य है अपने नए विचारों और तकनीक से सामाजिक जीवन मे आगे बढ़कर समाज को ऊर्जावान गति से आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका अपनाए जिससे कि राजस्थान के संगठन की अन्य राज्य के संगठन अनुसरण करें ।
बैठक को मुख्य वक्ताओं ने संबोधित कर एक स्वर में पूरे प्रदेश स्तर पर इस तरह राजस्थान सरकार पर दबाव बनाएं जिससे की केंद्रीय कमेटी द्वारा समाज के दो निर्वाचित प्रतिनिधियों को कैबिनेट व राज्य मंत्री का दर्जा देने को मजबूर हो जाये । जिसका सभी ने एक स्वर में समर्थन दिया । इस बैठक में उर्मिला मारोठिया, कृष्णा टांक, एडवोकेट बबिता टांक, मेगाराम परिहार जोधपुर,रामस्वरूप टांक करकेडी, ताराचन्द टांक(मेहंदी वाला)सोजत,सोहनजी टांक सोजत,
सत्यनारायण भाटी पुष्कर,अंकुर तिलक गहलोत अजमेर
हेमराज सिसोदिया,हंसराज सोलंकी,रामस्वरूप गढ़वाल करकेडी,भंवरलाल दगदी,मांगीलाल सतरावाला, हरिकिशन चौहान,प्रिंस सैनी,देवकिशन तंवर बीकानेर, राजेन्द्र टांक, बालमुकुंद टांक, मोहित सैनी,कैलाश चंद माली,रमेशचंद टांक, विनोद गढ़वाल, अरुण कुमार तुन्दवाल, रूपचंद महावर,रामगोपाल डीडवाना, रामगोपाल, ओमप्रकाश टांक,हरिशंकर चौहान पुष्कर ,धर्मचंद सोलंकी उपस्थित रहे । बैठक के समापन पर सभी ने रास्ट्रीय सचिव कैलाश चौहान को बैठक की सफलता व सभी व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद दिया। बीकानेर के देवकिशन तंवर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया!

नितेश गहलोत
संगठन महासचिव
ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज(रजि).पश्चिम राजस्थान
9314653929

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!