Bikaner Live

नकली नोट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार


बीकानेर की खाजूवाला थाना पुलिस ने साठ हजार रुपए के नकली नोट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी जयपुर से नकली नोट खरीदकर लाए थे और ग्रामीण क्षेत्रो में चलने की फ़िराक में थे। एएसपी ग्रामीण प्यारे लाल सिवरण ने बताया की आईजी के निर्देश पर कल शाम जिले में विशेष नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान खाजूवाला थानाधिकारी रामप्रताप वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रावला रोड पर केंद्रीय विद्यालय के पास दो लोग बस का इंतजार कर रहे हैं। इनके पास नकली नोट हैं। पुलिस रावला रोड पहुंची तो वार्ड नंबर 17 निवासी रामानंद पारीक व वार्ड नंबर 2 निवासी रमेश सीवर खड़े थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 60 हजार रुपये के नकली नोट जब्त किए।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!