Bikaner Live

पंडित भाई श्री जी का हुआ सम्मान


पंडित भाई श्री जी का हुआ सम्मान
मल मास के के पावन अवसर पर जयनारायण व्यास नगर सेक्टर 2 में स्थित भगत सिंह पार्क मैं चल रही संगीत मय साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा रस उत्सव 2023 के अंतर्गत ग्रुप of भगत सिंह द्वारा व्यास पीठ श्री मरु नायक मंदिर पीठाधीश्वर प्रमुख भागवत आचार्य पंडित भाई श्री जी का हार्दिक अभिनंदन किया गया,!
प्रेस नोट जारी करते हुए ग्रुप के उपाध्यक्ष रवि देवड़ा ने बताया कि इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों द्वारा पंडित भाई श्री जी का शॉल ओढा कर एवं माल्यार्पण करअभिनंदन पत्र भेट किया गया! अभिनंदन समारोह के इस कार्यक्रम में ग्रुप की ओर से मुख्य रूप से ग्रुप अध्यक्ष नवल गिरी ,महासचिव पवन कुमार राठी, उपाध्यक्ष रवि देवड़ा ,कोषाध्यक्ष संदीप सिंह सलाहकार राय विशाल शर्मा , संयुक्त उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार , प्रचार प्रभारी राहुल जयपाल े तथा साथ ग्रुप के
सक्रिय सदस्य अर्जुन सिंह ,अमन चौहान एवं मिस्टर आदित्य भी उपस्थित थे!
अभिनंदन सम्मान समारोह के पश्चात प्रमुख कथावाचक पंडित भाई श्री जी ने व्यास पीठ से ग्रुप ऑफ भगत सिंह के सभी सदस्यों को साधुवाद देते हुए ग्रुप के सभी सदस्यों के जीवन की मंगल कामना की तथा ग्रुप द्वारा देश के क्रांतिकारियों के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों की तारीफ करते हुए उनके द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की निरंतर प्रकृति के लिए अपनी ओर से ग्रुप को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की!

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post