Bikaner Live

उदयपुर की पुलिस हिस्ट्रीशीटर सुखदेव उर्फ सुखा धवल को गिरतार किया

बीकानेर आई उदयपुर की पुलिस सर्वोदय बस्ती में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सुखदेव उर्फ सुखा धवल को गिरतार किया
बीकानेर,उदयपुर में गैंगवार के लिये हिस्ट्रीशीटर नरेश हरिजन को बीकानेर के हिस्ट्रीशीटर ने तीन पिस्टल और बारह कारतूस सप्लाई किये थे। इसका खुलासा होने के बाद बीकानेर आई उदयपुर की अंबामाता थाना पुलिस यहां सर्वोदय बस्ती में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सुखदेव उर्फ सुखा पुत्र लूणकरण धवल को गिरतार कर ले गई है। दरअसल अंबामाता थाना पुलिस ने गत 15 दिसम्बर को इलाके के हिस्ट्रीशीटर नरेश हरिजन को सात बदमाशों के साथ गिरत में लिया था। जो रंजिश के चलते किसी प्रवीण वसीटा नामक युवक की हत्या करने की प्लानिंग कर रहे थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से कब्जे से 6 अवैध पिस्टल, 7 मैग्जीन, 9 जिंदा कारतूस, 2 चाकू, मिर्ची पाउडर और एसयूवी गाड़ी जब्त की। कड़ी पूछताछ में हिस्ट्रीशीटर नरेश हरिजन ने बताया कि उसने तीन पिस्टल और बारह कारतूस बीकानेर में अपने दोस्त सुखदेव धवल उर्फ सुखा से खरीदे थे। इसका खुलासा होने पर गुरूवार को बीकानेर आई अंबामाता थाना पुलिस की टीम सर्वोदय बस्ती में दबिश देकर सुखदेव धवल को गिरतार कर ले गया। पुलिस ने उसका रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि सुखदेव उर्फ सुखा खुद हिस्ट्रीशीटर है। बताया जाता है कि सुखदेव और नरेश हरिजन करीब 4 साल पहले बीकानेर में एक शादी समारोह में मिले थे। यहीं इनके बीच दोस्ती हुई थी। इसके बाद साल 2019 में नरेश हरिजन एक अपराधिक मामले में जेल से छूटा था औरउसे जान का खतरा था। उसने सुखदेव से सम्पर्क किया और बीकानेर गया। जहां सुखदेव ने उसे 90 हजार रुपए में 3 पिस्टल और 12 कारतूस बेचे। यह पिस्टल और कारतूस वह बीकानेर निवासी प्रेमसिंह से लेकर आया था। जिसकी मौत हो चुकी है

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post