Bikaner Live

बीकानेर बार शतरंजतेईसवीं स्व. श्री गोपाल आचार्य स्मृति अधिवक्ता शतरंज प्रतियोगिता- 2023अविजित रहते हुए बजरंग लाल प्रजापत बने विजेता।

बीकानेर दिसम्बर 25, 2023। बीकानेर बार एशोसिएशन के तत्वाधान में बीकानेर के स्थानीय बार रूम में तेईसवीं स्व. श्री गोपाल आचार्य स्मृति अधिवक्ता शतरंज प्रतियोगिता चल रही प्रतियोगिता में छठवें व अन्तिम चक्र में बजरंग प्रजापत (5.5) ने प्रथम बोर्ड पर नवरतन तवंर (4.5) का विजय अभियान रोक कर उन्हे आसानी से हराते हुए प्रतियोगिता पर लगातार दूसरी बार कब्जा बनाये रखा। प्रेमरतन छींपा व राजीव रतन जोशी ने पांच पांच अंक बनाये लेकिन शतरंज के नियमों के तहत दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। वंही नवरतन तवंर व राकेश गौड ने साढे चार अंक बनाते हुए चौथा व पांचवा स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त 65 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग में श्री पाबुराम धायल (4) ने प्रथम तथा धनेसिंह राठौड (3.5) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 55 वर्ष से अधिक वर्ष की आयु वर्ग में नवरतन तंवर (4.5) ने प्रथम व मनोहरलाल ज्याणी (3) ने दुसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के संयोजक श्री धन्नेसिंह राठौड के अनुसार प्रतियोगिता के रिजल्ट निम्नानुसार रहे
बजरंज प्रजापत को प्रथम, प्रेमरतन छींपा को द्वितीय तथा राजीव नारायण जोशी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में नवरतन तंवर विजेता तथा मनोहर लाल ज्याणी दुसरे स्थान पर रहे। वंही 65 वर्ष से अधिक वर्ष की आयु वर्ग में श्री पाबूराम धायल ने प्रथम, धनेसिंह राठौड ने दुसरा स्थान प्राप्त किया।

( श्री धनेसिंह राठौड )
आयोजन सचिव
स्व. श्री गोपाल आचार्य स्मृति अधिवक्ता शतरंज प्रतियोगिता 2023

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post