Bikaner Live

अन्तर्राष्ट्रीय प्रसार शिक्षा कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन आयोजित-प्रोफैसर एवं विभागाध्यक्ष डा. राहुल सिंह पाल सम्मानित

बीकानेर, 23 दिसम्बर अन्तर्राष्टीय प्रसार शिक्षा कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन जयपुर राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान दुर्गापुरा में आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थान पशुचिकत्सा और पशुपालन विश्वविद्यालय बीकानेर के प्रोफैसर एवं विभागाध्यक्ष प्रसार शिक्षा विभाग सी.वी.ए.एस. बीकानेर डा. राहुल सिंह पाल को भी उनके शोध पत्र कार्बनिक दूध उत्पादन कैसे करें व इससे किसानों की आय दो गुना कैसे करे विषय के लिए आमंत्रित किया गया।डा. पाल ने इस कान्फ्रेंस में अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया, जोकि वैज्ञानिकों व तकनीकि समितियों द्वारा काफी सराहा गया।


प्रथम प्रसार शिक्षा अन्तर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस में पोस्टर प्रदर्शनी के द्वारा अपने शोध पत्र को जांच करने वाली कमेटी का अध्यक्ष डॉ राहुल पाल सिंह को नियुक्त किया गया । पोस्टर प्रेजेंटेशन ग्रुप 2 के तकनीकी सत्र समिति के अध्यक्ष भी डॉ राहुल पाल सिंह को बनाया गया निर्णायक मंडल के अध्यक्ष डॉ राहुल पाल सिंह के कार्य को काफी सराहा गया तथा इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!