Bikaner Live

सिक्ख समुदाय के सिकलीगर वर्ग से संबंधित व्यक्तियों से मांगी गई सूचना


बीकानेर, 3 जनवरी । राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग द्वारा जिले में निवास करने वाले सिक्ख समुदाय के सिकलीगर वर्ग की संख्या और वांछित स्थिति के संबंध में संबंधित वर्ग के व्यक्तियों से सूचना मांगी गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शहजाद अहमद ने बताया कि संबंधित वर्ग के व्यक्ति कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा विभाग की मेल आईडी bknr.mino@gmail.com पर सूचना उपलब्ध करवा सकते हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय समय में व्यक्तिगत या दूरभाष नंबर 0151 -2201008 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!