Bikaner Live

ऊंट उत्सव 2024- मेहंदी रंगोली चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

बीकानेर 3 जनवरी 2024 जनवरी माह में होने वाले विश्व प्रसिद्ध ऊंट उत्सव की तैयारी सरकारी स्तर पर बड़े जोर शोर से चल रही है ! बीकानेर वासियों की भागीदारी और कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु जिला प्रशासन पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा मेहंदी रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया है ! तथा फॉर्म प्राप्त और जमा कराने की अंतिम दिनाक 5 जनवरी 2024 स्थान ढोला मारू होटल, पर्यटन विभाग राजस्थान है।


1मेहंदी , रंगोली तथा ड्राइंग प्रतियोगिता सभी प्रतिभागियों के लिए एक ही समय पर शुरू होगी। 2. सभी प्रतियोगियों को प्रतियोगिता के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। 3.सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से आधा घंटे पूर्व बीकाजी की टेकरी पंहुचना होगा।।4 निर्णायकों का निर्णय ही सर्वमान्य होगा। रंगोली 1.रंगोली के लिए 2 ग्रुप (स्कूल लेवल 9 कक्षा तक तथा 10 वी कक्षा से स्नातक स्तर ) में प्रतियोगिता होगी। 2 रंगोली के लिए एक ग्रुप में 4 से 8 सदस्य हो सकते हैं। 3. हर ग्रुप को 5*5 फीट का स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। 4. हर ग्रुप में 400 ग्राम लाल, 400 ग्राम सफेद, 400 ग्राम काला, 400 ग्राम हरा, 400 ग्राम नीला, 400 ग्राम पीला, 400 ग्राम बालू ,200 ग्राम गुलाबी, 200 ग्राम केसरिया, 200 ग्राम भूरा, 200 ग्राम बैगनी रंगोली रंग के पैकेट तथा चौक उपलब्ध करवाए जाएंगे ।5 सभी प्रतिभागियों को रफ कपड़ा, अखबार, कलर मिलाने की बाऊल अपने घर से लाना होगा। *मेहंदी* 1 सभी प्रतिभागियों के बीच 2 स्तर में एकल प्रतियोगिता होगी। 2. प्रतियोगिता में एक हाथ पर ही मेहंदी लगानी होगी। 3. प्रतियोगियों को 2 मेहंदी कोन दिए जाएंगे। ड्राइंग 1.सभी प्रतियोगियों की 2 स्तर में एकल प्रतियोगिता होगी। 2 . सभी प्रतिभागियों को 1 A3 साइज की ड्राइंग शीट पेंसिल, रबर, कटर तथा स्केच कलर का सेट दिया जाएगा।तीनों प्रतियोगिता बीकाजी की टेकरी पर ठीक 12 जनवरी 2024 9.00 am पर शुरु कर दी जाएगी। यह तीनों प्रतियोगिता जिला प्रशासन पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी जिनका संचालन संयोजन श्रीमती ज्योति स्वामी द्वारा किया जाएगा!

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!