Bikaner Live

संपत्ति के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए इस्तगासे की मार्फत मामला दर्ज

बीकानेर विधायक सिद्धि कुमारी ने संपत्ति के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए इस्तगासे की मार्फत सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। सदर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विधायक सिद्धि कुमारी की ओर से पेश किए गए इस्तगासे में आरोप है कि राज्यश्री कुमारी पत्नि मयूरध्वज सिंह गोहिल जाति राजपूत निवासिनी 10ए पृथ्वीराज रोड, नई दिल्ली, राजेश पुरोहित पुत्र आशाराम जाति पुरोहित निवासी वाटरटैन्क के सामने, सी-123, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, गौरव विन्नानी, पुखराज, रितु चौधरी ने कूट रचित दस्तावेज़ तैयार कर उनकी पैतृक संपत्ति हड़पने कुप्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है मामले की जांच उप निरीक्षक महेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!