
मिस्टर नवल गिरी बने शिव दल संगठन के जिला प्रमुख
महाराष्ट्र के प्रमुख संगठन शिवदल का विस्तार करते महाराष्ट्र राज्य की प्रमुख आदरणीय चंदन कपूर शर्मा के आदेश अनुसार पाली जिला प्रमुख भारती गोस्वामी के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए राजस्थान में भी इस संगठन की शाखा की स्थापना की गई है!
प्रेस नोट जारी करते हुए भगत सिंह ग्रुप के महासचिव पवन कुमार राठी ने बीकानेर जिले से मिस्टर नवल गिरी को बीकानेर जिला प्रमुख पद पर नियुक्त किया गया है! जिला पद प्रमुख पर नियुक्त होने के पश्चात पहली बार मीडिया को दिए गए साक्षात्कार में बताया कि वे अब बीकानेर जिले में इस संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी ओर से पूर्ण प्रयास करेंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सदैव धरातल पर खड़े रहते हुए अधिक से अधिक हिंदू भाइयों को इस संगठन में जोड़ने का कार्य जारी रखेंगे! बीकानेर जिला प्रमुख पद पर नियुक्ति होने के पश्चात अनेक संगठन के सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की! ग्रुप भगत सिंह की सभी सदस्यों ने इस अवसर पर उनकी नियुक्ति होने पर बधाई दी!












