Bikaner Live

*दिव्यांग शैक्षणिक स्कूल गंगाशहर में लुई ब्रेल का जन्मदिवस मनाया*

बीकानेर गुरुवार 04/01/2024 को दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर द्वारा संचालित दिव्यांग शैक्षणिक स्कूल गंगाशहर में लुई ब्रेल का जन्मदिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में सुभाष यादव सेवानिवृत शिक्षा विभाग ने बताया कि नाइट राइटिंग’ में लिपि कागज पर उभरी हुई होती थी और 12 बिंदुओं पर आधारित थी। इसमें 12 बिंदुओं को 6-6 की दो पंक्तियों में रखा गया था। हालांकि इस लिपि में विराम चिन्ह, संख्याएं और गणितीय चिन्ह नहीं थे। इसी लिपि से लुई ब्रेल को नेत्रहीनों के लिए ब्रेल लिपि बनाने का विचार आया।
संस्थान संचालक जेठा राम ने sign language में जीवनी बताते हुए कहां की दृष्टिहीन लोगों को शिक्षित करने और समाज में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार किया गया था। लुइस ब्रेल इस लिपि के आविष्कारक थे जिनका 4 जनवरी को जन्म हुआ था।
कार्यक्रम में अजय कुमार परिहार, रोहित कुमार, महेंद्र सिंह सांखला, मनीराम बिश्नोई आदि मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!