Bikaner Live

*विकसित भारत संकल्प यात्रा* *जिला कलेक्टर ने जालवाली ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण*

आमजन की पारिवेदनाएं सुनीं, दिए निर्देश
बीकानेर, 4 जनवरी। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को बीकानेर पंचायत समिति के जालवाली ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने इस दौरान जनसुनवाई कर आमजन परिवेदनाएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी योजना में पात्रता रखने की जानकारी सबसे महत्वपूर्ण है। इन शिविरों का प्राथमिक उद्देश्य वंचित लोगों तक योजनाओं के पात्रता की जानकारी पहुंचाने के साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ देने के लिए पंजीकृत करना है। सभी अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं।
जिला कलेक्टर ने अधिक से अधिक लोगों को शिविरों में भागीदारी कर पात्रतानुसार स्वयं का पंजीकरण करवाने व अन्य लोगों को प्रेरित करने की अपील की। शिविर के दौरान जिला कलेक्टर ने स्वयं भी विभिन्न योजनाओं के पात्रता की जानकारी दी।
उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमन्त्री विश्वकर्मा योजना सहित अन्य योजनाओं की स्टॉल्स पर पहुंचकर पंजीकरण कार्य का निरीक्षण किया व लाभार्थियों से संवाद किया।
जिला कलेक्टर ने कहा कि डे नोडल अधिकारी शिविर की प्रगति की सही व समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें।
शिविरों के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे हेल्थ कैंप का लाभ लेने की अपील करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान भारत बीमा योजना के तहत वंचित लोग आवश्यक रूप से अपना पंजीकरण करवाएं।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘धरती कहे पुकार के’ का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर ने गांव की पहली महिला शिक्षक सहित अन्य विद्यार्थियों, किसानों का सम्मान किया। भगवती प्रसाद कलाल ने ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प में भागीदारी की शपथ दिलाई। शिविर में तहसीलदार बीकानेर रवि पारीक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!