Bikaner Live

देशनोक ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट: ब्लैक पैंथर ने जीता टूर्नामेंट, कर्ण ने जड़ा शतक

बीकानेर के देशनोक में करणी सागर खेल मैदान में देशनोक क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (डीसीसी) सौजन्य से चल रही श्री करणी क्रिकेट चेम्पियनशिप ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में बड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें रोमांच भरे फाइनल में ब्लैक पैंथर ने भगवती क्लब को हरा दिया।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच भगवती क्लब और ब्लैक पैंथर के बीच खेला गया। जिसमें ब्लेक पैंथर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में 188 रन बनाए। कर्ण ने इस टूर्नामेंट का पहला शतक फाइनल में जड़ा जवाब में भगवती क्लब की टीम ने 14 वें ओवर में 125 रन बना पाई

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पार्षद पवन कुमार पंचारिया ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ शंकर दान सिंहढायच थे। प्रतियोगिता की विजेता ब्लेंक पैंथर 1 लाख और उप विजेता भगवती क्लब को 50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज करण को प्रदान किया गया।
देशनोक क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बाबूलाल पड़िहार, निर्मल दान,गोविंद दान, विक्रम सिंह गजानन्द भार्गव, रोहित शर्मा सुशील कठातला (जिगरा) ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!