Bikaner Live

पीएम किसान निधि योजना के सैचुरेशन कैंपशनिवार को इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे


बीकानेर, 5 जनवरी। पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को जोड़ने आयोजित किए जा शिविरों की श्रृंखला में शनिवार को बीकानेर पंचायत समिति के बेलासर, हेमेरा, मोलानिया, राजेरा, किलचू देवड़ान में, लूणकरणसर के मनाफरसर, राजपुरा हुड्डान, कागासर, गारबदेसर, भाडेरा में , हदां के खारिया मल्लिनाथ तथा खीदांसर, कोलायत के पेथड़ों की ढाणी, रावनेरी तथा रणधीसर, नोखा पंचायत समिति की कूदसूं, सीलवा, पारवा, लालमदेसर बड़ा, हियांदेसर, लालमदेसर छोटा में, बज्जू के बज्जू तेजपुरा, फूलाकर बड़ा तथा फूलासर छोटा, पूगल के कुम्हारवाला, गंगाजली व पूगल, खाजूवाला के 17 केवाईडी तथा 22 केवाईडी, छतरगढ़ के 4 एडब्लूएम, लूणखां, श्री डूंगरगढ़ के कितासर भाटियान, कितासर बीदावतान, धीरदेसर चोटियान, कुन्तासर तथा बिग्गा बास रामसरा में शिविर आयोजित कर किसानों को लाभ दिया जाएगा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने अधिक से अधिक पात्र किसानों को इस योजना के तहत पंजीकरण करवाने की अपील की।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!