Bikaner Live

औचक निरीक्षण में 59 ई-मित्र संचालकों पर लगाई गई पेनेल्टी


बीकानेर, 5 जनवरी। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा शुक्रवार को जिला व ब्लॉक मुख्यालय पर 185 ई-मित्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 59 ई-मित्र संचालकों पर पेनेल्टी लगाई गई।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विभिन्न विभागों की योजनाओं के कार्यों के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की वसूली, नवीनतम रेट लिस्ट नहीं लगाने की शिकायतों की जांच के लिए किए गए निरीक्षण के दौरान 42 ई-मित्र केन्द्रों पर रेट लिस्ट नहीं पाए जाने व 17 ई-मित्र अन्यत्र स्थान पर कार्य करते हुए पाए जाने पर यह पेनेल्टी लगाई गई।
इस दौरान स्थानीय सेवा प्रदाता से भी वार्ता कर उनके सभी ई-मित्रों को अविलम्ब रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिये गये है। ई-मित्र धारकों को सरकारी योजना में आवेदक की सही सूचना पोर्टल पर फीड करने एवं संबंधित के ही मोबाइल नम्बर व ई-मेल आई.डी. ही फीड करने के निर्देश दिए, जिससे आवेदक को भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!