Bikaner Live

एल.के.एस.आई. जैन पाठशाला का वार्षिकोत्सव ’’उल्लास’’ में रंगारंग कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान

बीकानेर, 6 जनवरी। ओसवाल कोठारी मोहल्ला में बेगानी पिरोल में स्थित 116 वर्ष प्राचीन एल.के.एस.आई. जैन पाठशाला सीनियर सैकेण्डरी स्कूल का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह ’’उल्लास’’ शनिवार को पुरानी जेल रोड स्थित स्वर्णकार पंचायती भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई।
मुख्य अतिथि विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी थीं। विशिष्ट अतिथि उद्योगपति चंपक मल सुराणा, जैन महासभा अध्यक्ष विनोद बाफना, सम्मानित अतिथि श्री चिंतामणि मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, भामाशाह बसंत नवलखा, समाजसेवी व व्यवसायी श्याम सुन्दर सोनी तथा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोडा थे। अध्यक्षता जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष जयचंद लाल डागा ने की।

अतिथियों ने खेलकूद, शिक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी को देखा तथा सराहा। भगवान गणेश व सरस्वती वंदना से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने एकल भवई नृत्य, सामूहिक पंजाबी गिद्दा, मराठी, राजस्थानी लोक नृत्य, छोटे बच्चों न कठपुतली नृत्य सहित विभिन्न रोचक व मनोरंजक प्रस्तुतियां दी।
अतिथियों का स्वागत एल.के.एस.आई.जैन पाठशाला प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष ज्ञान चंद सेठिया व सचिव ऋतु कोठारी, स्कूल प्रबंध समिति के सदस्यों, शाला प्रधानाध्यापिका मंजू सेन व सी.ओ. डॉ.सुरेन्द्र महात्मा ने किया तथा स्कूल का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में 98 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा छह से बारहवीं तक वर्ग में सौम्य सोनी, कक्षा पांच तक में ख्याति भंडारी को, श्रेष्ठ चित्रकार के रूप् में गणेश नायक को, माधवी सोनी व निधि शर्मा मेघावी छात्रा के रूप् में सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों व अतिथियों का परिचय नम्रता व लोकेश दाधीच ने दिया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!