Bikaner Live

*राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता* *रविवार को आयोजित होगी क्रिकेट व कबड्डी प्रतियोगिता*

बीकानेर, 6 जनवरी। राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन के वार्षिक खेलकूद के अन्तिम चरण की प्रतियोगिताएं शनिवार को सार्दूल स्पोटर्स स्कूल में आयोजित हुई।
जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 1600 मीटर लम्बी दौड़ में लेखराम महिया प्रथम, अवनीश डेलू द्वितीय व मोतीराम कस्वां तृतीय स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि 400 मीटर लम्बी दौड़ में कैलाश मेहरा प्रथम, मोतीराम कस्वां द्वितीय, मंयक रांकावत तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार 200 मीटर दौड़ में अवनीश डेलू प्रथम, कैलाश मेहरा द्वितीय, सुनील चौधरी तृतीय स्थान पर रहें। उन्होंने बताया कि प्रकार वॉलीबाॅल की प्रतियोगिता में अशोक कुमार माली की टीम विजेता व इमरान की टीम उप विजेता रही।
जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि लेखाकर्मी खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तिम चरण में रविवार को किक्रेट व कबड्डी की प्रतियोगितायें सार्दूल स्पोटर्स स्कूल में आयोजित होगी। प्रतियोगिताओं में भंवर चौधरी, रणजीत सिंह, ओम बेनिवाल, रामनिवास मुण्ड, महेन्द्र नारायण व्यास आदि लेखाकर्मियों ने भाग लिया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!