*1 जनवरी 2024 की अर्हता के आधार पर शनिवार को हुआ प्रकाशन*
*जिले में 17 लाख 85 लाख हजार 538 मतदाता*
*8 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन*
*राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित*
बीकानेर, 6 जनवरी। 1 जनवरी 2024 की अर्हता के आधार पर शनिवार को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि इसके अनुसार जिले में कुल 17 लाख 85 हजार 538 मतदाता हैं। इनमें 9 लाख 40 हजार 886 पुरुष मतदाता तथा 8 लाख 44 हजार 631 महिला मतदाता शामिल हैं।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को आयोजित बैठक में उन्होंने यह जानकारी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि मतदाता सूचियों में सभी पात्र व्यक्तियों के नाम शामिल करने एवं मृत तथा अपात्र लोगों के लिए नाम हटवाने के लिए 22 जनवरी तक इन सूचियों के संबंध में दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल विधानसभा क्षेत्रवार सूचियों का निरीक्षण कर दावे और आपत्तियां दे सकते हैं। सभी दल बूथ लेवल अभिकर्ताओं की नियुक्ति कर सूची कार्यालय को उपलब्ध करवाएं। साथ ही राजनीतिक दल अपने बीएलए के माध्यम से पात्रता रखने वाले छूटे हुए लोगों के नाम सूची में जुड़वाने के लिए सूचियों का अवश्य अवलोकन कर लें। नव विवाहित महिलाओं तथा अन्य पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता 1950 पर कॉल कर मतदाता सूची से संबंधित या अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने शत-प्रतिशत शुद्ध मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सुनिश्चित करवाने में सहयोग की भी अपील की।
*8 फरवरी 2024 को मतदाता सूचियों का होगा अंतिम प्रकाशन*
1 जनवरी 2024 की अर्हता के आधार पर 6 जनवरी शनिवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। इस सूची में 22 जनवरी तक दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जा सकेंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया 7 जनवरी एवं 21 जनवरी को राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं द्वारा विशेष रूप से दावे एवं आपत्तियां दिए जा सकेंगे।
इस अवधि के दौरान प्राप्त होने वाले दावे और आपत्तियों का निस्तारण 2 फरवरी 2024 तक कर दिया जाएगा । 6 फरवरी 2024 को मतदाता सूचियों हेल्थ पैरामीटर की जांच, अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति, डेटाबेस का अपडेशन कर पूरक मुद्रण किया जाएगा। 8 फरवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा देवठिया, जिला कलेक्टर नगर जगदीश प्रसाद गौड़, सहित बीजेपी प्रतिनिधि (शहर) श्याम सुंदर चौधरी, इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रतिनिधि मार्शल प्रहलाद सिंह, बीजेपी प्रतिनिधि (देहात) श्याम सुंदर पंचारिया उपस्थित रह।
Related Post
राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में तीन दिवसीय योग शिविर 19 से 21 जून तक
June 16, 2026
No Comments
Read More »

प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित का मंच एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स
June 15, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर मंडल पर पेंशन अदालत का आयोजन, प्राप्त शत-प्रतिशत शिकायतों का त्वरित निस्तारण
June 15, 2026
No Comments
Read More »

मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने हथियारों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा
June 15, 2026
No Comments
Read More »

पीबीएम में किडनी फेल के मामलों पर कांग्रेस सेवादल का गांधीवादी विरोध, अस्पताल में की साफ-सफाई
June 15, 2026
No Comments
Read More »

हरिद्वार,पुष्कर व कोलायत में
बीकानेर के श्रद्धालुओं का सैलाब, सोममति अमावस्या कल
June 14, 2026
No Comments
Read More »

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष : अर्जुनराम मेघवाल
June 14, 2026
No Comments
Read More »



घर का चिराग बुझ जाने से गमगीन है परीवार पेंशनर समाज ने जताया दुख
June 14, 2026
No Comments
Read More »



