Bikaner Live

अविस्मरणीय दीपावली मनाएंगे – तिवाडी
soni


बीकानेर 22 जनवरी को सभी लोग अपने-अपने पड़ोस के मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ के साथ अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव और घर-घर में राम ज्योति के दीपोत्सव के साथ अविस्मरणीय दीपावली मनावे, यह बात गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवाडी ने कही ।
अंत्योदय नगर में आयोजित बीकानेर महानगर शाखा की बैठक को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि 500 वर्षों के लंबी प्रतिक्षा के बाद हजारों हुतात्माओं के संघर्ष व बलिदान के बाद हमें यह सौभाग्य मिला है । संस्था के सह मंत्री राजकुमार पारीक ने कहा कि हम संस्था की तरफ से 5000 दीपक तेल दीपोत्सव हेतु घर-घर वितरण करेंगे ।


नगर अध्यक्ष योगेंद्र भाटी एवं महिला प्रभारी कविता यादव और संतोष शर्मा ने इसी क्रम में 10 फरवरी को जिला स्तरीय मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजित करने का संकल्प रखा पाराशर भवन में सम्मेलन आयोजन हेतु नगर मंत्री सुरेश शर्मा ने मालचंद पारीक आनंद व्यास गिरिराज पारीक सुरेंद्र पिंपलवा ,बाबूलाल पारीक, भुवनेश यादव ,किशन लाल माली, गोवर्धन सोनी ,सुशील शर्मा को अलग-अलग जिम्मेवारियां सौंपी। बैठक में पधारे सभी बंधुओ का शाखा उपाध्यक्ष सुरेंद्र उपाध्याय ने आभार जताया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!