Bikaner Live

राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-अंतिम दिन आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता_वार्षिक समारोह 13 जनवरी को

बीकानेर, 7 जनवरी। राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन के वार्षिक खेलकूद का समापन रविवार को सार्दूल स्पोटर्स स्कूल में हुआ।
जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि अंतिम चरण में क्रिकेट प्रीतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें ओकार सिंह इलेवन की टीम विजेता व आशीष शर्मा इलेवन की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में रामनिवास विश्नोई ने 4 ऑवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए तथा मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आयोजित की गयी प्रतियोगिताओं में कैरम, शतरज, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल व एथलेटिक्स में लेखाकर्मियोंं द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।
जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि वार्षिक समारोह 13 जनवरी को आयोजित किया जायेगा। इसमें वर्ष 2023 में सेवानिवृत अधीनस्थ लेखा सेवा कार्मिकों का सम्मान, खेल प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता को पारितोषिक वितरण तथा स्नेह भोज का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिताओं में सुरेश विश्नोई, गिरीराज आसोपा, भंवर चौधरी, रणजीत सिंह, ओम बेनीवाल, भरत गोयल, राजेश आसोपा, प्रदीप शर्मा, किशोर तर्ड, कैलास मेहरा, गिरीराज हर्ष, महेन्द्र नारायण व्यास, अमित छंगाणी, मंयक रांकावत आदि ने भाग लिया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!