Bikaner Live

खत्री मोदी समाज बीकानेर संभाग सहित देशभर के 120 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
soni

श्री खत्री मोदी समाज सेवा समिति द्वारा सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की तरह छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु चतुर्थ खत्री मोदी शिक्षा अवार्ड रविन्द्र रंग मंच में आयोजित हुआ। समिति के अध्यक्ष श्याम मोदी ने बताया आयोजित हुए कार्यकम में 1120 छात्र-छात्राओ सहित अनेक क्षेत्र में अव्वल रहे प्रतिभाओ का सम्मान हुआ। जिसमें कक्षा एल.के.जी से लेकर सीनियर एवं कॉलेज वर्ग के डिग्री डिप्लोमा होल्डर सहित सरकारी कर्मचारी के रूप में चयनित हुए प्रतिभाओं का हुआ सम्मान।

इस अवसर पर समाज के 7 विशेष रूप से सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विभूतियों का भी सम्मान हुआ। इस अवसर पर कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में जोधपुर समाज सेवी उद्योगपति श्री सीताराम मोदी एवं विशेष आमत्रित अतिथि विधायक सिद्धी कुमारी, विधायक जेठानंद व्यास, नगर निगम महापौर श्रीमति सुशील कंवर, उप महापौर राजेन्द्र पंवार, भाजपा नेता सत्य प्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, जूनागढ़ मण्डल अध्यक्ष अजय खत्री, गौ-भक्त देवश्री चाडंक एवं पंजाबी समाज के अध्यक्ष मनोज हंस, उपाध्यक्ष दीपक अरोड़ा सहित अनेक अतिथियों ने समाज के प्रतिभाओ को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र गोल्ड मॅडल देकर सम्मान किया।

इस अवसर पर बीकानेर लोक प्रिय सासंद कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विडियों कांफ्रेस के माध्यम से आयोजित हुए कार्यकम को एवं मेधावी छात्र-छात्राओं सहित समाज के समस्त उपस्थित गणमान्यो को सम्बोधित कर समिति अध्यक्ष श्याम मोदी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीताराम मोदी ने समाज के मेघावी छात्र-छात्राओ के प्रोत्साहित करने हेतु 1,50,000/- एक लाख पच्चास हजार रूपये की राशि की घोषणा की जिससे समाज के छात्र-छात्राओं में उत्साह नजर आया एवं समाज के उपस्थित सभी लोगों ने तालिया बजाकर स्वागत किया साथ ही सीताराम मोदी ने निकटतम भविष्य में समाज के उत्थान, विकास कार्य हेतु बड़ी घोषणा की जिससे कार्यकम में उपस्थित समाज के अतिथियों ने गरम जोश उत्साह के साथ अभिनन्दन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीताराम मोदी का समिति पदाधिकारियों द्वारा 31 किलो की माला पहनाकर भव्य

स्वागत किया। इस अवसर पर सीताराम मोदी ने सम्मानित हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाऐ देते हुए मेघावी प्रतिभाओं

को अपने उदभोषण से प्रात्साहित किया। इस अवसर पर श्री खत्री मोदी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष श्री श्याम मोदी

संरक्षक शिव कुमार बजाज, राजकुमार मोदी, पुखराज अरोड़ा, मंत्री दिनेश मोदी, कोषाध्यक्ष सुनील मोदी, प्रचार मंत्री सचिन मोदी, उपमंत्री राजेश खत्री, भवानी शंकर खत्री, शुभम मोदी, राम मोदी, विधि सलाहकार प्रदीप खत्री सहित समिति के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों का सम्मान किया। कार्यकम का मंच संचालन रविन्द्र मोदी, मनीष खत्री एवं आर.जे. उमंग ने किया।

इस अवसर पर समाज पर समाज के समस्त महानुभावों का श्याम मोदी ने कार्यकम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर श्याम मोदी ने नगर निगम महापौर श्रीमति सुशील कंवर को समाज के कुल देवता श्री दरियाव देवजी महाराज की मूर्ति स्थापना हेतु बीकानेर में सर्किल का आवंटन करने का प्रस्ताव रखा जिस पर महापौर ने जल्द ही प्रकिया के माध्यम से जल्द ही इस कार्य को करने के लिए के लिए आश्वासन दिया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!