*केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने किया उद्घाटन*
*कहा कैंसर की बीमारी से मानवता को बचाने में निभाएं सक्रिय भागीदारी*
बीकानेर। वर्ल्ड कैंसर केयर द्वारा कैंसर की जांच व इलाज हेतु नि:शुल्क दो दिवसीय शिविर सोमवार को प्रारम्भ किया गया। केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस शिविर में पहली बार विश्वस्तरीय जांचे, निशुल्क करने का अवसर प्रदान किया गया है। ज्यादा से ज्यादा लोग निशुल्क जांच शिविर का लाभ लें।
उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया जाएगा ।
गंगाशहर रोड स्थित अग्रवाल पंचायती भवन में आयोजित शिविर में वर्ल्ड कैंसर केयर की टीम एवं डा. कुलवंत सिंह धालीवाल व उनकी टीम उपस्थित रही।
केंद्रीय मंत्री ने पूरी टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि डॉ धालीवाल मानवता को कैंसर से बचाने में दृढ़ संकल्पित हो कर कार्य कर रहे हैं। धालीवाल को 2014 में ‘वर्ल्ड कैंसर केयर सोसाइटी’ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया था।
डा. कुलवंत सिंह धालीवाल ने कहा कैंसर जागरूकता एवं जांच कैंप में तंदुरुस्त लोगों भी अपनी जांच करवा सकते हैं। शिविर में लक्षण पूछे जाएंगे और उसके बाद विभिन्न प्रकार की जांच की जाएगी। कैंसर संबंधी सभी जांचें, महिलाओं हेतु मैमोग्राफी टेस्ट, बच्चेदानी के कैंसर हेतु पैपस्मियर टेस्ट, ब्लड कैंसर (पीएसए) हेतु टेस्ट तथा मुंह के कैंसर की जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही शिविर में शुगर एवं ब्लड प्रेशर टेस्ट, ब्लड कैंसर जांच, कैंसर मरीजों के उपचार हेतु सही सलाह शुगर व बीपी अन्य दवाइयां निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, गुमान सिंह राजपुरोहित, नरेश नायक, मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, दीपक पारीक, मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, महेश व्यास, अशोक प्रजापत, सुमन छाजेड़, पंकज अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, संपत पारीक, किशोर आचार्य, नरसिंह सेवग, अजय खत्री, जेठमल नाहटा, चंद्रप्रकाश गहलोत, अभय पारीक, महावीर सिंह चारण, सुषमा बिस्सा, उपासना जैन, सरिता नाहटा आदि उपस्थित रहे।
Related Post
राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में तीन दिवसीय योग शिविर 19 से 21 जून तक
June 16, 2026
No Comments
Read More »

प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित का मंच एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स
June 15, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर मंडल पर पेंशन अदालत का आयोजन, प्राप्त शत-प्रतिशत शिकायतों का त्वरित निस्तारण
June 15, 2026
No Comments
Read More »

मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने हथियारों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा
June 15, 2026
No Comments
Read More »

पीबीएम में किडनी फेल के मामलों पर कांग्रेस सेवादल का गांधीवादी विरोध, अस्पताल में की साफ-सफाई
June 15, 2026
No Comments
Read More »

हरिद्वार,पुष्कर व कोलायत में
बीकानेर के श्रद्धालुओं का सैलाब, सोममति अमावस्या कल
June 14, 2026
No Comments
Read More »

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष : अर्जुनराम मेघवाल
June 14, 2026
No Comments
Read More »



घर का चिराग बुझ जाने से गमगीन है परीवार पेंशनर समाज ने जताया दुख
June 14, 2026
No Comments
Read More »



