Bikaner Live

खेलों के प्रति विद्यार्थियों में भारी उत्साह: खेल सप्ताह के दूसरे दिन खेली कबड्डी, बैडमिंटन में भी लगे शॉट

9 जनवरी। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलने वाले खेल सप्ताह के दूसरे दिन राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर बीकानेर में कैरम बोर्ड, शतरंज, बैडमिंटन तथा कबड्डी छात्र एवं छात्रा वर्ग के खेलों का आयोजन किया गया। कैरम, शतरंज तथा बैडमिंटन के विजेताओं ने अगले चरण में प्रवेश किया तथा कबड्डी के अत्यंत रोमांचक खेल में छात्र वर्ग में रवि भादू (कप्तान) नरेश कुमार ,घनश्याम, विष्णु गहलोत, नरेश मेघवाल ,कपिल गहलोत व दिनेश बिश्नोई तथा छात्राओं के वर्ग में अंजली उपाध्याय (कप्तान) मानसी गहलोत, डिंपल गहलोत ,संजना धर्ट ,लक्ष्मी गहलोत, ज्योति टॉक ,ज्योति प्रजापत, खुशबू तथा शोभना गहलोत की टीम विजेता रहे।

खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रश्नोत्तरी, खो खो, लंगड़ी टांग तथा योगासन प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। संपूर्ण प्रतियोगिताएं खेल प्रभारी डॉ नरेंद्र कुमार, डॉ गणेश मूंधड़ा एवं श्री महेंद्र परिहार के निर्देशन में संपन्न हुई।

✍ प्रकाश सामसुखा

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!