Bikaner Live

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोदारा ने सुने आमजन के परिवाद


बीकानेर, 9 जनवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग कैबिनेट मंत्री श्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को सादुल गंज स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की और आम जन के अभाव अभियोग सुने।
इस दौरान मंत्री ने आमजन की बिजली, पानी, सड़क व अन्य समस्याएं सुनीं और इनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि होने लायक कार्यों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही और ढिलाई न बरती जाएं तथा आमजन को नियमानुसार राहत प्रदान की जाए।
इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे आम लोगों ने कैबिनेट मंत्री से मुलाकात कर शुभकामनाएं भी दी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!