Bikaner Live

रेलवे स्टेशन के पास मिला शव

बीकानेर रेलवे स्टेशन के पास रैन बसेरे में साधु की तरह जीवन यापन करने वाला एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला ।सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी के शोएब भाई व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुँचे। ताहिर हुसैन,अब्दुल सत्तार , मो.जुनैद खान मृतक को अपनी एम्बुलेंस से पी बी एम अस्पताल लेकर गये। डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया ।इसके आधार अनुसार इसका नाम चंद्रशेखर भारती पुत्र विजय, 85 गिरनार सीडी बासो पगेथिया, जूनागढ़ भावनाथ, गुजरात का है । परिजनों का पता अभी तक नहीं चल पाया है । आमजन के सहयोग से इसकी पहचान कर परिजनों तक सूचना भेजने के प्रयास जारी हैं। सेवादारों में असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, मो जुनैद ख़ान, रमज़ान,अब्दुल सत्तार, लक्ष्मण सिंह राजपूत, आसुराम कच्छावा, रामा ओड़, विकास सोनी एवंख़िदमतगार ख़ादिम के सोयेब,ज़ाकिर, नसीम आदि शामिल हैं।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!