Bikaner Live

पुष्करणा चौलेंज क्रिकेट कप के आज छठे दिन दो मैच खेले…

बीकानेर। स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में चल रहे पुष्करणा चौलेंज क्रिकेट कप के आज छठे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच द्वारकाधीश इलेवन और पुष्करणा यंग स्टार के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पुष्करणा यंग स्टार ने 74/9 विकेट पर बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए द्वारिकाधीश इलेवन ने 68 ही बना सकी। पुष्करणा यंग स्टार ने छः रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। दूसरा मैच पुस्करणा एकेडमी वर्सेज माजीसा इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें पुष्करणा एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए माजीसा इलेवन 79 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार पुस्करना एकेडमी ने 56 रनो से मैच जीता। पहले मैच के मैन ऑफ द मैच शशांक बोहरा और दूसरे मैच के मैन ऑफ द मैच अभिषेक हर्ष रहे। आज के मैच का उद्घाटन करने के लिए पूर्व मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला,महेंद्र चुरा,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोडा,भरत पुरोहित,एडवोकेट नवनीत जोशी,नारायण व्यास,महेश व्यास,पीडब्लूडी के अभियंता चंद्रप्रकाश बोहरा,मुन्ना बिसा,संजय आचार्य,बटुक छंगाणी,दिनेश आचार्य,बाबा बटुक नाथ और संस्था के सरंक्षक महेंद्र व्यास उपस्थित हुए।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!