Bikaner Live

राजस्थान की सरकार एक्शन मोड़ में -राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का बड़ा बयान

अस्पताल समय मे प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी चिकित्सक होंगे सस्पेंड
नागौर दौरे के दौरान दिया बयान।
राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने सरकारी चिकित्सकों को चेतावनी दी है. उन्होंने डॉक्टरों से समय पर अस्पताल आने और मरीजों को सम्पूर्ण इलाज के निर्देश दिए. साथ ही कहा कि ड्यूटी टाइम पर निजी प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी. ड्यूटी टाइम में प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी चिकित्सक सस्पेंड किए जाएंगे.

नागौर और डीडवाना के दौरे पर थे गजेंद्र सिंह खींवसर
दरअसल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर मंगलवार को नागौर और डीडवाना जिले के दौरे पर रहे. इस दौरान कुचामन सिटी में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का स्थानीय चिकित्सा विभाग, सामाजिक संस्था लायंस क्लब और राजपूत समाज की और से भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री और स्थानीय विधायक विजय सिंह चौधरी, नागौर जिला प्रमुख भागीरथराम चौधरी और कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ कई चिकित्साकर्मी भी मौजूद रहे.

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!