Bikaner Live

*खेलों के प्रति विद्यार्थियों में भारी उत्साह* – *खेल सप्ताह के दूसरे दिन खेली कबड्डी, बैडमिंटन में भी लगे शॉट*

बीकानेर, 9 जनवरी। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर बीकानेर में खेल सप्ताह के दूसरे दिन कैरम बोर्ड, शतरंज, बैडमिंटन तथा कबड्डी छात्र एवं छात्रा वर्ग के खेलों का आयोजन हुआ।
प्राचार्य प्रोफेसर बबिता जैन ने बताया कि दूसरे दिन आयोजित खेलों में कैरम, शतरंज तथा बैडमिंटन के विजेताओं ने अगले चरण में प्रवेश किया।
उन्होंने बताया कि कबड्डी में खेल में छात्र वर्ग में रवि भादू (कप्तान) नरेश कुमार ,घनश्याम, विष्णु गहलोत, नरेश मेघवाल ,कपिल गहलोत व दिनेश बिश्नोई तथा छात्राओं के वर्ग में अंजली उपाध्याय (कप्तान), मानसी गहलोत, डिंपल गहलोत, संजना धर्ट, लक्ष्मी गहलोत, ज्योति टॉक ,ज्योति प्रजापत, खुशबू तथा शोभना गहलोत कि टीम विजेता रहे।
खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रश्नोत्तरी, खो खो, लंगड़ी टांग तथा योगासन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। समस्त प्रतियोगिताएं खेल प्रभारी डॉ नरेंद्र कुमार, डॉ गणेश मूंधड़ा एवं महेंद्र परिहार के निर्देशन में संपन्न हुई।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!