Bikaner Live

नत्थानिया गोचर में गौ पूजन, वंदन व लापसी का भोग….

बीकानेर, 9 जनवरी। श्री लक्ष्मीनाथ कृपा सेवकों की ओर से मंगलवार को नत्थानिया गोचर भूमि में माताजी के मंदिर के पास गौ पूजन, वंदन तथा गौ माता के 361 किलो लापसी के भोग का आयोजन किया गया।
नापासर मूल के बीकानेर निवासी समाज सेवी, मूलचंद जोड़ा सोनी, विजय राज डांवर सोनी, जगदीश चौधरी,घन श्याम जोड़ा, किसन कुमार स्वामी, बाबूलाल कुम्हार, शंकर नाथ व धर्मचंद कांटा के नेतृत्व में मंत्रोच्चारण से गौ पूजन वंदन किया गया। ’’धर्म की जय’, लक्ष्मीनाथकी जय व ’’गौमाता की जय’’ के नारे लगाते हुए गाय, बछड़ों व नंदीगण को लापसी का भोग लगाया गया। गोसेवक विजय राज डांवर ने बताया की पूरे मलमास में गौ सेवा का अनुष्ठान व सेवा कार्य किया जा रहा है। गायों को सर्दी में गुड़ की लापसी खिलाने से उनका सर्दी से बचाव होता है तथा स्वास्थ्य ठीक रहता है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!