
10 जनवरी। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलने वाले खेल सप्ताह के तीसरे दिन राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर बीकानेर में अंतर्यात्रा ‘ध्यान’ के पश्चात प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें तीन चरणों में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।




प्रथम स्थान संयुक्त रूप से रितु मांडण व केशव तावनिया, द्वितीय स्थान खुशबू जोशी, तृतीय स्थान संयुक्त रूप से सीताराम व मोहित आर गहलोत ने प्राप्त किया। खो- खो प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग की विजेता टीम रही कप्तान मानसी गहलोत, अंजलि कच्छावा, आरती सुथार, डिंपल गहलोत, शोभना गहलोत, गरिमा उपाध्याय, खुशबू जोशी, अंजली उपाध्याय व भूमिका गहलोत। परंपरागत खेलों के पुनर्जीवन की दृष्टि से छात्र और छात्र वर्ग में लंगड़ी टांग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर खेल को रोमांचक बना दिया। छात्रा वर्ग में हर्षिता गहलोत, खुशबू जोशी, अंजली उपाध्याय, वसुंधरा सियाग, इशिता नागल, प्रियंका पानेचा की टीम विजेता रही। छात्र वर्ग में नरेश कुमावत, रवि भादू, सुरेंद्र जाट, रामरतन कस्वां, केशव तावंणिया, राहुल रामावत और मोहित गहलोत की टीम विजेता रही। खेल प्रतियोगिता के चौथे दिन केरम व बैडमिंटन के फाइनल राउंड तथा योगासन,ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़ व रस्सी कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। संपूर्ण प्रतियोगिताएं खेल प्रभारी डॉ नरेंद्र कुमार, डॉ गणेश मुंधडा, श्री महेंद्र जी परिहार के निर्देशन में संपन्न हुईं।
✍ प्रकाश सामसुखा














