
अगले 25 साल के लक्ष्य पर काम कर रहा भारत’, वाइब्रेंट गुजरात समिट में पीएम मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन का उद्घाटन कर दिया है. 10 से 12 जनवरी तक चलने वाली इस समिट का ये 10वां एडिशन है. इस साल 2024 का विषय गेटवे टू द फ्यूचर है. इस समिट में 34 देश और कई संगठन शामिल हैं. UAE यूएई के राष्ट्रपति नाहयान समिट के चीफ गेस्ट हैं.
गुजरात में आयोजित Vibrant Gujarat Global Summit 2024 में दुनिया के कई देश शामिल हुए. इसके साथ ही भारत के एक से बढ़कर एक बड़े कारोबारी ग्रुप्स और अरबपतियों ने इसमें शिरकत की और निवेश का ऐलान किया. इस समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेशकों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत के कोने-कोने में आपके लिए अवसर मौजूद हैं. इसके साथ ही उन्होंने अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताते हुए कहा, ‘भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनकर रहेगा और ये ‘मोदी’ की गारंटी है.’












