Bikaner Live

*श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से आए पूजित पीले चावल का वितरण*

ग्राम पंचायत खारड़ा में गुरुवार को खारड़ा के युवाओं ने घर घर जा कर श्री राम के भक्तों को विशेष आमंत्रण व पीले चावल देकर आमंत्रित किया। रामभक्त दामोदर गोदारा और ओम प्रकाश जाखड़ ने सभी अक्षत वितरण टोली का चाय नाश्ता जलपान द्वारा स्वागत किया
मंदिर पुजारी श्रवन दास स्वामी ने सभी अक्षत वितरण टोली का अपने घर स्वागत किया भोजन करवाकर दक्षिण दी
इस मौके पर स्वर्गीय किसनाराम जी परिवार द्वारा आप सभी का आभार व साधुवाद व्यक्त किया।
रामभक्तो की टोली को पुष्प वर्षा ,तिलक और मंत्रोचार द्वार स्वागत किया
हरिराम बाबा मंदिर पुजारी श्रवन दास स्वामी ने कहा कि अयोध्या में अभूतपूर्व आनन्द का वातावरण होगा। आप भी प्राण- प्रतिष्ठा के दिन सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक अपने ग्राम, मोहल्ले, कालोनी में स्थित किसी मंदिर में आस-पड़ोस के रामभक्तों को एकत्रित करके, भजन-कीर्तन करें, टेलीविजन अथवा कोई पर्दा एलईडी स्क्रीन लगाकर अयोध्या का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह समाज को दिखाएं। शंखध्वनि, घंटानाद, आरती करें, प्रसाद वितरण करें। कार्यक्रम का स्वरूप मंदिर केंद्रित रहे, अपने मंदिर में स्थित देवी-देवता का भजन-कीर्तन-आरती-पूजा तथा ” श्रीराम जय राम जय जय राम” विजय महामंत्र का 108 बार सामूहिक जाप करें। इसके साथ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामरक्षा स्तोत्र आदि का सामूहिक पाठ भी कर सकते हैं। सभी देवी-देवता प्रसन्न होंगे, वातावरण सर्वत्र सात्विक एवं राममय हो जाएगा। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह दूरदर्शन द्वारा सीधे प्रसारित किया जाएगा। प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सायंकाल सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए दीपक जलाएँ ; दीपमालिका सजाएं। विश्व के करोड़ों घरों में दीपोत्सव मनाया जाए।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!