Bikaner Live

राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं का सम्मान

बीकानेर| एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया व जे एस पी माइंड मेंटर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित माइंड मेंटर संस्थान में युवाओं की प्रतियोगिता व सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया|

एंटी करप्शन की स्टेट चेयरपर्सन डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा हमारे युवा सशक्त होंगे तो हमारा देश शक्तिशाली बनेगा साथ ही उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शो और विचारों को अपनाने को कहा|
इस अवसर पर दो वर्गों में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें प्रथम वर्ग में उत्कर्ष डेजी दिव्यांशु भूमि दृष्टि सोमिल कशिश विवेक लावण्या आदि ने विवेकानंद के विचारों का उल्लेख किया व विजेता रहे वहीं द्वितीय वर्ग में विकसित युवा विकसित भारत विषय पर निखिल यश राम पारीक चित्रा पलक वेद प्रकाश दिया सिंह आदि ने अपने विचार रखें व विजेता रहे|
सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया|
एंटी करप्शन के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर राजू मूलचंदानी ने बताया कि प्रतियोगिता के साथ इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है|

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय विजेता एथलीट पुखराज मेघवाल, राष्ट्रीय विजेता बास्केटबॉल प्लेयर निशा लिम्बा, कोरियोग्राफर नरेंद्र प्रजापत, गुजरात एन आई सी शिविर मे राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले यश सिंह निखिल सिंह, समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले दिया सिंह, पलक सारस्वत, वेद प्रकाश को सम्मानित किया गया|

इस अवसर पर जेएसपी माइंड मेंटर के डायरेक्टर गिरिराज जोशी, गुलाब सोनी व अजय पुरोहित ने उपस्थित सभी अभिभावकों से निवेदन किया की बच्चों को कैरियर का चुनाव रूचि अनुसार करने दे जिस से आगे वो बेहतर युवा बन समाज कल्याण मे योगदान दे पाए |

कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहिनी शर्मा, संजय बोरा, स्मिता अग्रवाल, सपना खत्री, रुचिका सरवाल आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही|

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!