*आमजन से किया संवाद, विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का लाभ उठाने की अपील की*
बीकानेर ,12 जनवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ जिले में सड़क, पानी, बिजली जैसी सुविधाओं का विस्तार करवाते हुए बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के कई ग्रामीण अंचल समुचित विकास से वंचित है। इन क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए फीडबैक लिया जा रहा है।
शुक्रवार को हंसेरा, दुलमेरा स्टेशन,जाखड़वाला ,उदेशिया ऊंचाईडा, सुरनाणा, भाडेरा, महाजन, मनोहरीया गुंसाइणा, बालादेसर, रतनीसर तथा लालेरा में आमजन से संवाद करते हुए श्री गोदारा ने यह बात कही ।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी क्षेत्र के विकास में संसाधनों की किसी भी स्तर पर कमी नहीं आने दी जाएगी।
श्री गोदारा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा विकास का एक रोड मैप है जिसके तहत केंद्र सरकार की योजनाओं से अंतिम पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया जा रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इन शिविरों में पहुंचने और पंजीकरण करवाते हुए इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि यदि ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी का अभाव है तो वे शिविर में उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारी से जानकारी लें और योजना का लाभ उठाएं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से श्री गोदारा को रूबरू करवाया। इन पर गोदारा ने होने लायक समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करवाने की बात कही।
Related Post


AIRPWF बीकानेर का रेलवे मंडल अस्पताल लालगढ़ बीकानेर पर प्रदर्शन …
August 7, 2026
No Comments
Read More »

श्री डूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर शीघ्र ही शुरू किया जाए कांग्रेस नेता सलीम भाटी नेता नित्यानंद पारीक
August 7, 2026
No Comments
Read More »



शास्त्रों के अनुसार करें जीवन का संचालन, तभी होगा वास्तविक कल्याण : महाराज श्री
August 7, 2026
No Comments
Read More »


बीकानेर रेल मंडल ने फिर रचा कीर्तिमान, रेल मदद पोर्टल पर औसत 13 मिनट में शिकायतों के निस्तारण
August 7, 2026
No Comments
Read More »

मोहता गार्डन में निशुल्क योग, प्राणायाम व डाइटेशन क्लास का नियमित आयोजन, सैकड़ों लोग उठा रहे लाभ
August 7, 2026
No Comments
Read More »

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
August 7, 2026
No Comments
Read More »




