
*19 जनवरी तक चलेगी प्रदर्शनी, स्टूडेंट्स कर सकेंगे विजिट*

बीकानेर, 12 जनवरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ( आईटीआई) में शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत व्यावसायिक कौशल दक्षता प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला उद्योग केन्द्र की ज्वाइंट कमिश्नर श्रीमती मंजू नैण गोदारा, प्रारंभिक शिक्षा क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण श्री प्रखर चतुर्वेदी, जिला उद्योग केन्द्र के डिप्टी कमिश्नर श्री सुरेन्द्र कुमार, श्री राजूराम और डूंगर महाविद्यालय के श्री बिपुल कुमार तिवारी ने किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक प्रशिक्षण श्री कैलाश शर्मा ने बताया कि व्यावसायिक कौशल दक्षता प्रदर्शनी का आयोजन संस्थान परिसर में 19 जनवरी तक किया जाएगा। विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स इस प्रदर्शनी को देख सकेंगे, साथ ही संस्थान में चल रहे विभिन्न ट्रेड के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।
अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। जिला उद्योग केंद्र अधिकारियों ने आई.टी.आई. के प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की पी.एम. विश्वकर्मा योजना समेत विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री डूंगर महाविद्यालय के श्री बिपुल कुमार तिवारी ने आई.टी.आई. के प्रशिक्षणार्थियों को समाज की विभिन्न समस्याओं का समाधान ढूंढने हेतु प्रेरित किया। संस्थान अधीक्षक सुश्री मोनिका गोदारा ने स्वामी विवेकानंद की प्रेरणादायक जीवनी पर संक्षिप्त व्याख्यान दिया। समारोह के अंत में श्री शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को उनके आगामी उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरणादायक संदेश देते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।












