Bikaner Live

भारतीय जनता मजदूर संघ ने स्वामी विवेकानंद को किया याद

बीकानेर । शुक्रवार को युवा दिवस पर भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह चौहान ने सादुल सिंह सर्किल के पास स्थित विवेकानंद वाटिका में उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि अपने विचारों से लोगों की सोच बदलने वाले स्वामी विवेकानंद जी की आज 161वीं जन्म जयंती है, स्वामी विवेकानंद श्रीरामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे, पश्चिमी देशों को योग-वेदांत की शिक्षा से अवगत कराने का श्रेय स्वामी जी को ही जाता है, स्वामी विवेकानंद ने 19वीं शताब्दी के अंत में विश्व मंच पर हिंदू धर्म को एक मजबूत पहचान दिलाई थी, स्वामी जी का बहुत कम उम्र में ही उनका झुकाव अध्यात्म की तरफ रहा।
स्वामी जी बचपन से ही बहुत बुद्धिमान थे संस्कृत और फारसी भाषा के विद्वान थे और 25 वर्ष की आयु में साधु बन गए थे, साथ में समाज सेवी पूनम चन्द मोदी ने भी कहा कि स्वामी जी का शिकागो सम्मेलन में हिंदी में भाषण सुनकर पूरा विश्व उनका कायल हो गया था। पुष्पांजलि कार्यक्रम में मांगी लाल जाट पेमासर, राजेंद्र सिंह , केसू सेवग , मदन सिंह, गोपाल सिंह, शौकत अली ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!