Bikaner Live

*हेरिटेज वॉक में रमक झमक सावा बारात बनी आकर्षण का केंद्र!*

*बींद ने आग्रह किया ‘सावा देखण आओ सा..’*

बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय ऊठ उत्सव के दौरान हेरिटेजवॉक में ‘रमक झमक’ की ओर से विष्णु स्वरूप बना बींद खिड़किया पाग, पीताम्बर,पेवड़ी,गेड़िया धारणकर कार्तिक देरासरी हैरिटेजवॉक में सम्मलित रहे।
रमक झमक की ओर से बने बींद कार्तिक देरासरी देशी विदेशी पर्यटकों का आकर्षण रहे, विष्णु रूप धारण कर लौकार की छांव में गेड़िया ऊपर कर चार बारातियों के साथ चले तो अनेक पर्यटक इस स्वरूप को समझने की व उनके साथ सेल्फी लेने में लगे रहे। बींद बीच बीच मे रमक झमक की ओर से ‘सावा देखण आओ सा’ का आग्रह के साथ निमंत्रण देते रहे ।। रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरुं’ ने बताया कि ‘पुष्करणा सावा’ बीकानेर की पौराणिक सस्कृति है और इस बार सावा भी 18 फरवरी में होने वाला है! इसलिये सावा की झलक के रूप रमक झमक का यह सावा बींद सबको आकर्षित करता रहा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!