Bikaner Live

*राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पय कार्यक्रम आयोजित*

बीकानेर, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार को राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के विजय कुमार शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालय विकास समिति सदस्य आत्माराम भाटी द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि मांगीलाल सारस्वत एवं विजय कुमार सैन थे।
विजय कुमार शर्मा ने पुस्तकालय के पाठकगण को स्वामी विवेकानन्द के मार्ग पर चलने का सन्देश दिया। आत्माराम भाटी ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर भी विचार प्रकट किए।
कार्यक्रम में पुस्तकालय के पाठक सदस्य नरपतदान चारण ने स्वामी विवेकानन्द पर ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया। इस दौरान मांगीलाल, विजय सैन, रिंकू एवं क्रांति थानवी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालयाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!