Bikaner Live

ज़िन्दगी और सड़क सुरक्षा “
विषय चित्रकला प्रतियोगिता पोस्टर का विमोचन


सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने केलिए लिए “ज़िन्दगी और सड़क सुरक्षा” विषय चित्रकला प्रतियोगिता रविवार 14 जनवरी को कलक्टर कार्यालय एवं गंगा थियेटर के सामने पार्क बीकानेर में आयोजित की जायेगी। पोस्टर का विमोचन पश्चिम विधायक -जेठानन्द व्यास ने किया । व्यास ने सड़क दुर्घनाओं को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि सड़क नियमों की पालना करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जान है तो जहान है। अतः वाहन चलाते समय अपना एवं गृहस्थी का भी ख्याल रखें।जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम की प्रेरणा से सामाजिक कार्यकर्ता प्रणाम सोनी, भूरमल सोनी, राजकुमार पांडिया द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है प्रथम द्वितीय व तृतीय एवं सान्तवना पुरस्कार विजेताओं को हेलमेट देकर पुरस्कृत किया जाएगा। डाईंग सीट आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।


अभ्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकरी तथा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाने के उद्देश्य
हेलमेट, सीटबेल्ट, ओवरटेक करना एवं यातायात चिन्हों तथा नशा करके वाहन न चलाने आदि के अलावा दुर्घटनाग्रस्त की मदद व प्राथमिक चिकित्सा संबंधी जानकारियां करवाकर आमजन को प्रेरित किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!