Bikaner Live

भारत संकल्प यात्रा का शिविर लगाया गया

✍️ धर्मचन्द सारस्वत

बीकानेर 13 जनवरी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा हितग्राहियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में कारगर साबित हो रहा
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहद आज बीकानेर जिले की ग्राम पंचायत शेरेरा में आज शिविर लगाया गया
केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र तक पहुंचाने में हरसंभव प्रयास करेगी। सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ गोदारा ने कहा इन शिविरों में योजनाओं में लाभ लेने की पात्रता, प्रकिया की जानकारी लेने की अपील करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं में सैचुरेशन लाना है। इसके लिए इन शिविरों की प्रभावी मॉनिटरिंग करवाई जा रही है।
उन्होंने ने कहा कि प्रचार-प्रसार वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश जन-जन तक पहुंचाया
जा रहा है जिससे प्रधानमंत्री स्वयं पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर सकें।
कार्यक्रम में ने विभिन्न योजनाओं में लाभ प्राप्त करने वाले लोगों से कहा
उन्होंने इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। गांव के श्रेष्ठ विद्यार्थियों व खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया।
*विभागीय स्टाल्स लगाई गई*
आयुष्मान भारत योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना, हर घर जल- जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, पीएम जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन स्कीम, पीएम प्रणाम सहित अन्य योजनाओं की विभिन्न स्टाल्स का निरीक्षण कर पंजीकरण की जानकारी ली और अधिकारियों को इन योजनाओं में और पात्रों को जोड़ने के निर्देश दिए।

इस दौरान कैम्प में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया और उपस्थित नागरिकों व अधिकारी-कर्मचारियों को भारत को 2047 तक विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सरपंच श्री मति मनीषा देवी गोदारा उप सरपंच ताजाराम मुंड पटवारी , वार्ड पंच ,ग्राम सेवक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरेरा चिकित्सक राशी सोनी सहित चिकित्सक तीन अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!