Bikaner Live

स्वामी विवेकानंद के संदेश के साथ खेल सप्ताह का समापन

13 जनवरी। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर।


6 दिवस तक चले खेल समारोह में इंडोर – आउटडोर, पारंपरिक और आधुनिक खेल खेल कर उत्साह और ऊर्जा से भरे विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा बनवाया और अतिथियों के हाथों प्रशस्ति पत्र प्राप्त किये।

स्वामी विवेकानंद जयंती तथा खेल सप्ताह समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम क्षेत्र विधायक श्री जेठानंद व्यास के हाथों 110 विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर आशीर्वचन देते हुए स्वामी विमर्शानंद जी महाराज ने स्वामी विवेकानंद के जीवन की विभिन्न घटनाओं के उदाहरण से युवाओं में ऊर्जा का संचार किया। मासिक व्याख्यानमाला तथा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मुख्य वक्ता प्रोफेसर अजंता गहलोत, विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र, राजकीय महारानी सुदर्शन महाविद्यालय ने अपने उद्बोधन में अनेक उदाहरणों से युवा को परिभाषित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के आह्वान को दोहराने का आग्रह किया कि लक्ष्य प्राप्ति तक उन्हें रुकना नहीं चाहिए।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. बबिता जैन ने विजेताओं को बधाई प्रेषित की तथा साथ ही माननीय विधायक महोदय से आग्रह किया कि विद्या संबल योजना के अंतर्गत आमंत्रित किए गए शिक्षकों के 28 फरवरी को समाप्त होने वाले कार्यकाल को द्वितीय सेमेस्टर पूर्ण होने तक बढ़ाया जाए ताकि विद्यार्थियों का अध्ययन निर्बाध चलता रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ संतोष बैद के निर्देशन में चलने वाले ‘अंतर्यात्रा’ ध्यान से हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुनीता स्वामी ने किया।

✍ प्रकाश सामसुखा

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!